नई दिल्ली : देश के पूर्व रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे जसवंत सिंह जी का निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह सहित कई मंत्रियों ने ट्वीट करके उनके निधन पर शोक जताया है.

बता देना जसवंत सिंह जी 1999 से लेकर 2004 तक रही अटल बिहारी वाजपेई सरकार में कोर टीम का हिस्सा रहे थे उस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री सहित कई मंत्रालय का पदभार भी संभाला वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कोमा में चल रहे थे.

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा की जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक सैनिक के रूप में और बाद में एक राजनैतिक के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की. उन्होंने अटल जी की सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी.  उनके निधन से दुखी हूं.

वहीं केंद्रीय मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है की जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक और देश के लिए की गई उनकी यादगार सेवाओं को हमेशा के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने राजस्थान में बीजेपी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. शांति.