दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओपनिंग जोड़ी पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने एक शानदार शुरुआत दी. दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ ने बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पास उन्हें रोकने का एक शानदार मौका था. चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी और गेंदबाज दीपक चहर से एक पहले ही और में दूसरी गेंद पर एक बड़ी एक बहुत बड़ी गलती हो गई जिनका खामियाजा उन्हें मैच गंवाकर चुकाना पड़ा.
मुकाबले के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनको बीट करते हुए बल्ले का हल का किनारा लेती हुई महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में चली गई. ऐसे में धोनी के पास जब कैच किया तो किसी मैदानी खिलाड़ियों ने कोई अपील नहीं की और महेंद्र सिंह धोनी ने भी कोई अपील नहीं की जिसे एंपायर शांत खड़े रहे . आउट होने के बाद भी पृथ्वी शॉ की पारी जारी रही . बाद में जब रीप्ले देखने पर पता चला कि गेंद बल्ले का हल का किनारा लेकर धोनी के हाथों में गई थी .
इस जीवनदान के बाद पृथ्वी शॉ ने एक शानदार ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 43 गेंदों पर 64 रन बनाकर शानदार पारी खेली .
आपको बता दें कि आई पी एल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को मात देकर जीत दर्ज की थी वहीं दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी जिससे महेंद्र सिंह धोनी को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।


0 Comments