नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में गन्ना उगाने वाले किसानों के लिए राहत भरा फैसला लिया गया है किसानों को अब उनकी गन्ने की फसल को बेचने पर पहले के भाव से ज्यादा भाव मिल सकेगा । सरकार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए गन्ने की FRP(Fair & Remunerative Price)को ₹10 प्रति किंवटल बढ़ाने की मंजूरी दे दी है आपको बता दें कि FRP वो मूल्य होता है. जिससे चीनी मिल किसानों से खरीदते हैं. इसके अलावा चीनी और हर साल 1 अक्टूबर से शुरू होकर अगले साल 30 सितंबर तक चलता है। ,
  किसानों को मिलेगा गन्ने का ज्यादा भाव 
बीते साल खरीद मूल्य बढ़ोतरी किए जाने से किसान काफी नाराज हो गए थे लेकिन इस साल मोदी सरकार के इस फैसले के बाद किसानों को उनके गन्ने की फसल पर ₹285 प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा आपको बता दें कि FRP के अलावा राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए करने की गन्ने के दाम तय करती हैं।
  चीनी मिलों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें 
कैबिनेट की बैठक के बाद एफआरपी बढ़ाने का फैसला किसानों के लिए भले ही अच्छा हो लेकिन इससे चीनी मिलों को झटका लग सकता है क्योंकि गन्ना किसानों के करीब 20 हजार करोड रुपए चीनी मिलों पर बकाया हैं ऐसे में FRP कि बढ़ाने का फैसला कितना फायदा किसानों को मिलेगा यह कहना अभी मुश्किल है।