राज्य की कांग्रेस सरकार की दमनकारी व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ओसियां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव ढाणी से विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं क्षेत्र में राज्य सरकार के नुमाइंदों के द्वारा विजिलेंस के नाम पर किसानों को दी जा रही प्रताड़ना सहित एक दर्जन मांगों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा और विचार विमर्श कर राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार के खिलाफ आगामी 23 अगस्त 2020 रविवार को प्रातः 8:00 बजे से आगामी 24 घंटे तक संपूर्ण ओसियां विधानसभा क्षेत्र में लॉकडाउन रखने हेतु रणनीति तैयार की।
आगामी 23 अगस्त 2020 रविवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध प्रस्तावित सम्पूर्ण ओसियां विधानसभा क्षेत्र लॉकडाउन के उद्देश्य से आज क्षेत्र के रीनिया, पांचला खुर्द, चंडालिया, घेवड़ा, भूंकरों की ढाणी (शिवनगर) व बड़ला बासनी ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया। जनसंवाद के दौरान पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और साथ ही क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।